फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुठ्ठा में जीआईसी ढुंगीधार का एनएसएस शिविर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करें
विज्ञापन

कुठ्ठा में जीआईसी ढुंगीधार का एनएसएस शिविर शुरू
ग्रामीणों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करें
नई टिहरी। जीआईसी ढुंगीधार का सात दिवसीय एनएसएस शिविर कुठ्ठा गांव के प्राथमिक स्कूल में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू किया गया। शिविर का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने कहा कि स्वयं सेवक इन सात दिनों में ग्रामीणों को स्वच्छता, पर्यावरण और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति भी जागरुक करें। प्रधानाचार्य एमएल शाह ने कहा कि एनएसएस स्वयं सेवक शिविर में अनुशासन के साथ रहें। कार्यक्रम अधिकारी आरके शाह ने सात दिनों के किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। शिविर के पहले दिन स्वयं सेवकों ने स्कूल के आस-पास सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर गांव के प्रधान सुंदर सिंह रावत, बीके विजल्वाण,चक्रधर प्रसाद भद्री,प्रदीप गोदियाल, बीके घिल्डीयाल, भगत सिंह रावत,प्रधानाध्यापिका मीना शाह आदि मौजूद थे। ब्यूरो
जारी-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें