फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क मरम्मत न होने पर ईई का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा । पुरानी टिहरी रोड का मरम्मत कार्य नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को लोनिवि के ईई का घेराव किया। कहा कि चंबा-पुरानी टिहरी रोड की खस्ताहाल स्थिति बनी हुई है। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। वहीं मार्ग में नालियों की मरम्मत न होने से पानी सड़क पर बह रहा है। सड़क को जल्द चाक-चौबंद नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई। घेराव करने वालों में पूर्व सभासद शक्ति प्रसाद जोशी, मंजू रावत, ममता लेखवार, प्रशांत उनियाल, एमएस सजवाण आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें