फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम कर्मियों को दो माह से नहीं मिला मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत कर्मियों ने दो माह से मानदेय न मिलने पर रोष व्यक्त किया, जिसके चलते कर्मियों के सामने आर्थिक संकट बना हुआ है। कर्मियों ने सीएमओ के माध्यम से एनएचएम के निदेशक को भेजे ज्ञापन में बताया कि दो माह से मानदेय नहीं है, जबकि दिसंबर का माह भी पूरा होने वाला है। ऐसे में जल्द उन्हें मानदेय नहीं दिया जाता है, तो कार्य बहिष्कार किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, अनिल बिजल्वाण, डा. रीना सिंह, डा. साइका, विजय लक्ष्मी, मधू डोभाल, ऋषभ उनियाल, नरेंद्र रावत, सरोजनी, मुकेश, अर्जुन, विवेक आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें