नई टिहरी। प्रतापनगर विकासखंड के माजफ में सेवा टीएचडीसी की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें 269 महिलाओं और 126 पुरुषों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया तथा दवाएं बांटी गईं। टीएचडीसी चिकित्सालय भागीरथीपुरम के डॉ. कुसुम त्रिवेदी, डॉ. एंड्र्यू प्रसाद, डॉ. भानु प्रिया ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। सेवा टीएचडीसी के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी यतवीर चौहान ने बताया कि बांध प्रभावित क्षेत्रों में इस वर्ष का यह आठवां शिविर है।