चंबा। श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन ने सत्र 2015-17 बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा फार्म भरने की तिथि घोषित कर दी है। बीएड कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं सोमवार से 22 नवंबर तक ऑन लाइन फार्म भरकर जमा कर सकते हैं। विवि के कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने यह जानकारी दी है। व्यवसायिक पाठ्यक्रम और पीजी सेमेस्टर की परीक्षाएं दिसंबर में आयोजित की जाएगी। सेमेस्टर परीक्षा के फार्म छात्र-छात्राएं 15 से 25 नवंबर तक भर सकते हैं। परीक्षा फार्म भरने के संबंध में विस्तृत जानकारी छात्र-छात्राएं विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं। कुलसचिव चंद्रा ने बताया कि 15 नवंबर से शुरू होने वाली बैक पेपर परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रवेश पत्र छात्र-छात्राएं विवि की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।