नई टिहरी। उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद के ओर से लोक सेवा आयोग की परिधि से बाहर समूह ग की लिखित परीक्षा का आयोजन 12 नवंबर को सुबह 10 से अपराह्न दो बजे तक जिले के 15 केंद्रों में होगी। एसडीएम चतर सिंह चौहान ने बताया कि परीक्षा को संपन्न कराने के लिए चंबा ब्लॉक के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल, एसवीएम इंटर कॉलेज, श्रीदेव सुमन इंटर कॉलेज बालिका इंटर कॉलेज, कॉर्मन स्कूल चंबा, जीआईसी रानीचौरी, मॉर्डन स्कॉलर एकेडमी चंबा, जीजीआईसी बौराड़ी, सरस्वती विद्या मंदिर, पीजी कॉलेज, डायट नई टिहरी, जीआईसी मोलधार, ढुंगीधार, बीवीएस पब्लिक स्कूल बौराड़ी में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उक्त तिथि व समय तक परीक्षा केंद्रों से 100 मीटर की परिधि में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।