चंबा। विद्या भारती की जसपुर में प्रदेश स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज उनियालसारी के तीन छात्रों का चयन क्षेत्रीय बौद्धिक प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब चयनित छात्र गाजियाबाद में होने वाली क्षेत्रीय बौद्धिक प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे। प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह परमार ने बताया कि सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज चंबा के छात्र ऋषभ डोभाल, सौरभ पैन्यूली और मोहित भंडारी ने किशोर वर्ग प्रश्न बौद्धिक प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किया है।