फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलनकारियों ने सीएम को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कई समस्याओं का निराकरण करने की मांग की। उन्होंने पेंशन की धनराशि को बढ़ाकर 10 हजार प्रतिमाह कर बैंक खातों के माध्यम से देने, क्षैतिज आरक्षण को कोर्ट के निर्देश पर लागू करने, चिह्नित आंदोलनकारियों को राज्य सेनानी का दर्जा देकर राज्य एवं जिलास्तर पर आंदोलनकारी परिषद का गठन करने सहित मांगों से अवगत कराया। ज्ञापन देने वालों में जेपी नौटियाल, आकाश कृषाली, विक्रम बिष्ट, बचन सिंह नेगी, सोमदत्त उनियाल, सुशील पांडेय, मदन सिंह, वीरचंद रमोला, श्रीप्रसाद कोठारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें