फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिबोगी में खेलकूद और सांस्कृतिक विकास समारोह शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग। जौनपुर विकास खंड के ग्राम डिबोगी में शनिवार से तीन दिवसीय 44वां खेलकूद और सांस्कृतिक विकास समारोह शुरू हो गया। क्रीड़ा विकास समारोह समिति सिलगांव की पहल पर आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान सतपाल और भरत सिंह रावत ने किया। पहले दिन बालकों के जूनियर वर्ग की कबड्डी और वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। कबड्डी का उद्घाटन मैच रणोगी स्पोर्ट्स क्लब और कसोन स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला गया। इसमें कसोन की टीम विजयी रही। बालक वर्ग मेें बॉलीवाल का पहला मैच पाली और टटोर के बीच हुआ। इसमें टटोर की टीम विजयी रही। इस मौके पर क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष सरदार सिंह मल्ल, कोषाध्यक्ष राजेश पुंडीर, सचिव अजीत सिंह रावत, जवाहर सिंह मल्ल, आनंद सिंह तोमर, सुंदर सिंह रावत, जयपाल राणा, दिलबर सिंह, विक्रम सिंह, अनिल पंवार और सूरत सिंह नेगी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें