लंबगांव (ब्यूरो)। अपराधों पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस ने सत्यापन अभियान तेज कर दिया है। बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों का सत्यापन कराने के लिए पुलिस इन दिनों मुनादी करवा रही है। थानाध्यक्ष जेपी कोहली ने बताया कि प्रत्येक मकान मालिक को अपने किरायेदारों का सत्यापन करना जरूरी है, जो लोग सत्यापन नहीं करवाएंगे उन पर अर्थदंड लगाया जाएगा।