फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग। सोमवार को अपने घर के पास से फिसल कर बड़कोट हाईवे पर गिरी सुषमा की मौत हो गई। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि सड़क पर रेलिंग लगाई होती तो यह हादसा नहीं होता। बताया गया कि सोमवार शाम चार बजे नैनबाग निवासी जवाहर सिंह रावत की बेटी मानसिक विकलांग सुषमा अपने घर के पास से फिसल कर 30 फीट नीचे सड़क पर गिरकर घायल हो गई थी। स्थानीय लोगों ने उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया था। मंगलवार तड़के तीन बजे घायल ने दम तोड़ दिया। क्षेत्र के लोगों ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क किनारे रेलिंग लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें