लंबगांव। रौणद रमोली पट्टी के भरपूर गांव निवासी एक युवक ने फांसी लगा दी। युवक के आत्महत्या करने का कारण कई समय से डिप्रेशन में होना बताया जा रहा है।
भरपूर गांव निवासी अनिल सिंह (27) पुत्र बुद्धि सिंह ने बीती रात को अपने कमरे के पंखे के कुंडे पर रस्सी डालकर फांसी लगा दी। परिजनों के अनुसार अनिल रात को खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह सात बजे जब उसका भतीजा चाय लेकर कमरे में गया, तो वह रस्सी पर लटका हुआ मिला। थानाध्यक्ष जेपी कोहली ने बताया कि अनिल ऋषिकेश श्यामपुर होटल में काम करता था। चार-पांच दिन पहले ही वह घर आया था। डिप्रेशन में होने पर उसने ऐसा कदम उठाया है।