फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक मंच ने फिर दोहराई पानी और बिजली बिल माफ की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। नागरिक मंच ने टिहरी बांध प्रभावितों से विद्युत, पानी के बिल और सीवरेज टैक्स न वसूलने की मांग फिर दोहराई है।
मंच के अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने टिहरी बांध प्रभावितों की समस्याओं का समाधान न होने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। कहा डबल इंजन सरकार से बांध प्रभावितों को बहुत अधिक उम्मीदे है। कहा पुनर्वास नीति में बांध प्रभावितों को रियायती दरों पर बिजली देने, पानी और सीवरेज का बिल न लाने का प्राविधान है। बांध प्रभावित नई टिहरी की जनता को शुद्ध पानी की आपूर्ति करने के लिए री-धुत्तु ग्रेविटी पेयजल योजना का निर्माण किया जाना चाहिए। बैठक में कमल सिंह मेहर, कर्म सिंह तोपवाल, चंडी प्रसाद भट्ट, किशोरी लाल चमोली, नरोत्तम जखमोला, गुरू प्रसाद भट्ट, डीपी उनियाल, यूएस रावत, भगवान सिंह तोपवाल आदि उपस्थित रहे। उक्त मांगों के संबंध में मंच की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी प्रेषित किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें