फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता पखवाड़े से ग्राम प्रधान रहेंगे दूर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लॉक के ग्राम प्रधान संगठन ने शासन-प्रशासन की ओर से संचालित किए जा रहे ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़े का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में ग्राम प्रधानों की ओर से सीडीओ को ज्ञापन प्रेषित किया गया है। ज्ञापन में ग्राम प्रधानों ने कहा कि वे लंबे समय से 14 वें वित्त की धनराशि में कटौती न करने, मानदेय में वृद्धि करने और पंचायती राज एक्ट लागू करने की मांग करते आ रहे है, लेकिन शासन उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। विरोध स्वरूप कोई भी ग्राम प्रधान स्वच्छता पखवाड़े में प्रतिभाग नहीं करेगा। ज्ञापन पर प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष रणवीर सिंह राणा, महामंत्री राजवीर कंडियाल, शूरवीर सिंह बिष्ट, दिनेश लाल, शिवी देवी, लक्ष्मण कलूडा, त्रिलोक सिंह बिष्ट, छप्पन डंगवाल के हस्ताक्षर है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें