नई टिहरी (ब्यूरो)। न्यू टिहरी इंटरनेशनल स्कूल के तीन छात्रों को सब जूनियर नेशनल बेसबॉल चैंपियनशिप के लिए चुना गया है। चैंपियनशिप 25 से 30 सितंबर तक मछल्ली पट्नम आंध्र प्रदेश में खेली जाएगी। नेशनल स्तर पर प्रतिभाग करने के लिए छात्र अभिषेक राणा, पंकज नेगी और अनुज मोहन चौहान उत्तराखंड की टीम से खेलेंगे। बेसबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष भीमलाल निराला, सचिव यजवेंद्र चौहान, कोषाध्यक्ष पूजा रतूड़ी, पीटीआई कमल नयन रतूड़ी, आकाश दीप, मोहन सिंह चौहान ने कहा कि तीनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली चैंपियनशिप में भी बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र और स्कूल का नाम रोशन करेंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए तीनों खिलाड़ी 20 सितंबर को रवाना होंगे।