फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों के कोच और मैनेजरों को सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। एसआरटी क्रीड़ा परिषद की वार्षिक बैठक में छात्रों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए सेमिनार आयोजन का निर्णय लिया गया।
क्रीड़ा के विभागाध्यक्ष डा. आरबी गोदियाल ने गत सत्र की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। बताया कि परिसर के 20 छात्र-छात्राओं को नॉर्थ जोन में प्रतिभाग करने का मौका मिला, जिसमें से तीन छात्राओं का चयन ऑल इंडिया महिला क्रिकेट टीम के लिए हो गया है। परिसर में होने वाली तीन अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताओं को नवंबर तक संपन्न करा दिया जाएगा। इस दौरान खेलकूद प्रतियोगिता में योगदान के लिए डॉ. जेडीएस नेगी, डॉ. सुमन गुसांई, डॉ. केके बंगवाल, डा.ॅ पित्रेश भट्ट, पुस्तकालयाध्यक्ष हंसराज बिष्ट, डॉ. दयावंती, सोहन सिंह नेगी को सम्मानित किया गया। बैठक में परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला, क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष डॉ. अरुण पंत, प्रो. सुनीता गोदियाल, प्रो. पीडी सेमल्टी, डॉ. जेडीएस नेगी, प्रो. केएस रमोला, डॉ. अर्चना शाह, डॉ. एए बौडाई, राकेश कोठारी, राजेंद्र सजवाण, सुशील रावत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें