फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत पोल से गिरकर लाइन मैन हुआ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थत्यूड़। जौनपुर ब्लॉक के स्यालसी गांव में खराब विद्युत लाइन को ठीक करने के दौरान खंबे से गिरकर ऊर्जा निगम का एक लाइनमैन घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर दून अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। मंगलवार सुबह लाइनमैन बुद्धि सिंह चौहान शट डाउन लेने के बाद स्यालसी गांव में विद्युत लाइन को ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा था। एकाएक पोल से पैर फिसलने के कारण वह सीधे नीचे जा गिरा, जिससे उसके पैरों में गंभीर चोटें आई है। लोग उसे उपचार के लिए भवान स्थिति एक निजी अस्पताल में ले गए। चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दून अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें