लंबगांव। फूल सिंह बिष्ट राजकीय महाविद्यालय लंबगांव में तैनात अतिथि एवं संविदा शिक्षकों ने बेमियादी कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। उन्होंने उच्च शिक्षा निदेशक को भेजे ज्ञापन में बताया कि वर्तमान में लोक सेवा आयोग ने जिन 877 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती कर रहा है, उनमें 404 वह भी शामिल किए गए हैं। जिनमें अतिथि एवं संविदा शिक्षक कार्यरत है। उन्होंने कहा कि यदि इन पदों पर सीधी भर्ती की जाती है, तो तीन-चार वर्षों से कार्यरत शिक्षकों के सामने रोजीरोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने 404 को भर्ती लोक सेवा आयोग की परिधि से बाहर निकालने की मांग की। कार्यबहिष्कार करने वालों में जितेंद्र शाह, रविंद्र शाह, कैलाश, गीता आदि शामिल थे।