नई टिहरी। विभिन्न मांगों को लेकर ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रधानों की ओर से की जा रही तालाबंदी को लेकर डीएम सोनिका ने सभी बीडीओ को कार्यालय खुले रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोई प्रधान व जनप्रतिनिधि ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी करते हैं, तो संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएं। डीएम ने कहा कि मांगों के बावत धरना-प्रदर्शन और रैली निकालना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन सरकारी कार्यों में व्यवधान डालना नियमों के विपरीत है। उन्होंने सीडीओ को जारी निर्देश में कहा कि सभी खंड विकास कार्यालय खुले रखें।