फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 सितंबर को टिहरी में जनता दरबार लगाकर समस्याएं सुनेंगे सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय नेगी और टिहरी विधायक धन सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 10 सितंबर को जिला मुख्यालय पर जनता दरबार लगाकर समस्याएं सुनेंगे। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं से भी रूबरू होकर अधिकारियों की बैठक लेंगे। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता में जिलाध्यक्ष नेगी ने बताया कि सीएम करीब साढ़े दस बजे नई टिहरी पहुंचेंगे और विकास भवन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में टिहरी विधानसभा की समस्याओं के लिए जनता दरबार लगाएंगे। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में समस्याएं सुनकर जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक भी लेंगे। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख बेबी असवाल, डीसीडीएफ के अध्यक्ष अनुसूया नौटियाल, गोपीराम चमोली, शीशराम थपलियाल, रतन सिंह पंवार, सुंदर सिंह रावत, सोनू सजवाण, हरि पुंडीर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें