फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कई स्थानों पर छात्रों को दी नशे से दूर रहने की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने कई स्थानों पर नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस चौकी कुमाल्डा ने उपनिरीक्षक दीपक भंडारी एवं पुलिस कर्मियों ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोबरा में गोष्ठी आयोजित कर छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी दी। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता बनाए रखने को भी कहा। वहीं थानाध्यक्ष कैंपटी मनोज नेगी एवं उपनिरीक्षक नरेंद्र नेगी ने राजकीय इंटर कालेज म्याणी जाखधार, श्रीकोट जौनपुर में गोष्ठी कर छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी। कहा कि छात्र-छात्राएं अपने घरों में किराएदार, घरेलू नौकर रखने से पहले उनका पुलिस से सत्यापन करवाएं। थानाध्यक्ष नेगी ने साइबर क्राइम, साइबर ठगों से बचने के संबंध में भी जानकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें