फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक नाटक खाडू लापता का किया शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। विवेक मेमोरियल सुरगंगा संगीता विद्यालय बौराड़ी ने संस्कृति मंत्रालय केंद्र सरकार के सौजन्य से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में लोक नाट्य खाडू लापता का शानदार प्रदर्शन किया। कलाकारों ने ललित मोहन थलियाल की ओर से लिखित प्रसिद्ध लोक नाट्क खाडू लापता के माध्यम से छात्र-छात्राओं को खूब गुदगुदाया। निर्देशक डा. अजित पंवार एवं डा. विकास रतूड़ी ने बताया कि छात्र-छात्राओं को लोक रंगमंच से जोड़ने एवं गढ़वाली भाषा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नाटक मंचन किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य देवी प्रसाद नौटियाल, अर्जुन चंद्र, सूरज कुमार, प्रभात नेगी, अरुण रतूड़ी, आयुष डोभाल, दिल नवाज, अनमोल, ललित, प्रियांशी, करीन, कुसुम आदि मौजूद थे। ब्यूरो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें