फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायब महिला का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव। प्रतापनगर ब्लॉक के ग्राम भेलुंता से 12 दिन से गायब महिला का शव जलकुर नदी के पास मिला है। गांव के जयकृष्ण ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे तहसीलदार सोबन सिंह बागड़ी ने बताया कि शव की शिनाख्त प्रकाशी देवी (24) पत्नी सोबन सिंह निवासी गरवाणगांव पट्टी उपली रमोली के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना महिला के ससुराल और कंडियाल गांव मायके पक्ष को भेज दी गई है। बताया गया कि महिला का विवाह चार साल पहले गरवांणगंाव निवासी सोबन सिंह से हुआ था। मृतका का पति पंजाब में नौकरी करता है, जो कुछ दिन पहले ही घर आया था। बताया गया कि महिला 28 जुलाई को घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। परिजनों की ओर से काफी खोजबीन करने पर भी उसका कोई पता नहीं चल पाया था, जिसकी लंबगांव थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें