फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक दुर्घटना में दो कांवड यात्रियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। मेरठ से गंगा जल लेने गंगोत्री जा रहे बाइक सवार दो कांवड़ यात्रियों की हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन

मेरठ के दो कांवड़ यात्री गंगा जल लेने के लिए बाइक से गंगोत्री जा रहे थे। सोमवार सुबह करीब 11 बजे उनकी बाइक ऋषिकेश-धरासू हाईवे पर उनियालगांव के समीप अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। आपदा प्रबंधन की टीम घायलों को 108 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ ले गई, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हेलमेट बाइक के पीछे टंगा हुआ था। राजस्व उप निरीक्षक चंदन सिंह चौहान ने मृतकों की शिनाख्त हिमांशु रस्तोगी (22) पुत्र तेजवीर निवासी मुहाना मेरठ, रोहित (35) पुत्र रामवीर निवासी जूनापुर मेरठ के रूप में की है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें