फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार दुर्घटना में शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। घनसाली-सुनहरीगाड़ मोटर मार्ग पर सैंण गांव के समीप एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक शिक्षक की मौत हो गई है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब नौ बजे घनसाली-सुनहरीगाड़ मोटर मार्ग पर सैंण गांव के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में प्राथमिक विद्यालय पुजार गांव के शिक्षक प्यारे लाल आर्य (50) पुत्र चंद्र सिंह निवासी बेमुंडा चंबा की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपनी पत्नी गीता आर्य को छोड़ने के लिए प्राथमिक विद्यालय सैंण गए थे। उनकी पत्नी भी प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका है। सूचना पर स्थानीय लोग और थाना प्रभारी सतीश चंदोला मौके पर पहुंचे। शिक्षक आर्य 10 वर्ष से पुजार गांव में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। आकस्मिक निधन पर जिला पंचायत सदस्य परमवीर पंवार, रतन सिंह रावत, शोभा बडोनी ने शोक जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें