फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैलचामी गाड में बहने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक के ग्राम मल्याकोट में एक बालक की नैलचामी गदेरे में बहने से मौत हो गई। उसका शव घटनास्थल से एक किमी दूरी पर बरामद हुआ।
नैलचामी पट्टी के ग्राम मल्याकोट निवासी गौरव (10) पुत्र किशन लाल बृहस्पतिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे ठेला के पास से नैलचामी गदेरे को पार कर रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में बह गया। उसके साथियों ने शोर मचाया। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने उसकी तलाश शुरू की तो ढाई घंटे बाद घटनास्थल से एक किमी नीचे शिवपुरी के पास उसका शव मिला। गांव के यशवंत सिंह गुसाईं और प्रमोद बिष्ट ने बताया कि घटना की सूचना तहसील प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम को दी गई, लेकिन घटना के तीन घंटे बाद तहसीलदार यशवीर सिंह रावत मौके पर पहुंचे। घनसाली से 20 किमी तीन घंटे में पहुंचने पर ग्रामीणों ने उन्हें खूब खरीखोटी सुनाई। किशन लाल के दो पुत्रों में गौरव बड़ा था। प्रधान रजनी देवी, राहुल गुसाईं, मुकेश और कुंदी लाल ने आपदा प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। विधायक शक्तिलाल शाह ने इस घटना पर संवेदना जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें