फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: पंवाली बुग्याल के धोरांश तोक में बिजली गिरने से 100 भेड़-बकरियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। पंवाली बुग्याल के धोरांश तोक में आकाशीय बिजली गिरने से सौ से अधिक भेड़-बकरियों की मौत हो गई है।
विज्ञापन

भिलंग पट्टी के कैलबागी गांव निवासी त्रिलोक सिंह राणा अपनी भेड़-बकरियों को बुग्याल चुगाने के लिए लेकर गया हुआ था। पिछले एक सप्ताह से उसकी बकरियां पंवाली बुग्याल के धोरांश में थीं। 11 जुलाई दोपहर के समय धोरांश तोक में मौसम खराब होने के दौरान ब्रजपात भेड़-बकरियों के ऊपर जा गिरा। वहां पर नेटवर्क की सुविधा न होने से भेड़ बकरी पालक प्रशासन को सूचना नहीं दे पाया। किसी तरह नेटवर्क क्षेत्र में आने पर उन्होंने तहसील प्रशासन को सूचना दी।
विज्ञापन

एसडीएम केएन गोस्वामी ने बताया कि राजस्व उप निरीक्षक और पशु पालन विभाग की टीम को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया है। राजस्व उप निरीक्षक सोहनपाल सिंह पंवार ने बताया कि घुत्तू से पंवाली की दूरी 18 किमी है। पंवाली से धोरांश जाने की दूरी लगभग 25 से 30 किमी है। देर शाम या कुल सुबह तक घटना स्थल पर पहुंच पाएंगे। भेड़-बकरी पालकों ने ब्रजपात से सौ से अधिक बकरियों की मौत की सूचना दी है। घटना स्थल पर पहुंचकर ही मृत भेड़-बकरियों की संख्या बताई जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें