रुद्रप्रयाग जिले में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे।
वहीं केदारनाथ में मौसम खराब होने के कारण रह रहे विभागीय कर्मियों व स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। केदारनाथ धाम में शुक्रवार सुबह हल्की धूप खिलने के बाद पूर्वाह्न 11 बजे मौसम खराब हो गया।
पढें, बदरीनाथ धाम में बढ़ी ठंड, ठिठके यात्री
ऊपरी चोटियों में बर्फबारी शुरु
अपराह्न एक बजे से बारिश के साथ ही ऊपरी चोटियों में बर्फबारी शुरु हो गई, जिससे धाम में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।
गुरुवार रात्रि को भी केदारनाथ धाम में मौसम खराब हो गया। रात्रि दस बजे तेज तूफान के कारण एक टेंट और एक प्री फ्रेबिकेट हट की कैप उड़ गई।
पहली बार दर्शन को पहुंचे 34 तीर्थ यात्री
धाम में खराब मौसम को देखते हुए पहली बार दर्शन को पहुंचे 34 तीर्थ यात्री व 12 स्थानीय लोग बाबा केदारनाथ के दर्शन किए बगैर ही धाम से वापस लौट गए।
मौसम बदलाव का असर निचले इलाकों में भी दिखाई देने लगा है। जिले में सुबह से ही बादल छाए रहे, दिन में हल्की बारिश हुई जिससे ठंड बढ़ने लगी है।