रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड क्रांति दल के जिले के युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बेस अस्पताल श्रीनगर पहुंचकर घायल यूकेडी के युवा प्रकोष्ठ के चमोली जिलाध्यक्ष अमित रावत का हाल जाना। गैरसैंण में विधानसभा घेराव के दौरान बैरिकेडिंग पर लगे कंटीले तारों से अमित रावत घायल हुए थे। यूकेडी के अनुसार उनके पेट पर 23 और हाथ पर पांच टांके लगे हैं। यूकेडी ने चेतावनी दी यदि अमित रावत को किसी भी तरह की परेशानी हुई तो शासन-प्रशासन जिम्मेदार होगा। इस दौरान युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी, केंद्रीय महामंत्री अर्जुन कंडारी, पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन नेगी, रुद्रप्रयाग के जिला महामंत्री अजीत सिंह और मीडिया प्रभारी आयुष रावत आदि मौजूद रहे। संवाद