फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ से लौट रहा युवक खाई में गिरने से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ से लौट रहा एक नेपाली युवक पैदल मार्ग पर मीठा पानी के समीप पैर फिसलने से खाई में जा गिरा। सूचना पर पुलिस और डीडीआरएफ के जवानों ने युवक को खाई से निकालकर गौरीकुंड अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि रविवार सुबह केदारनाथ से लौट रहे समीर (25) मीठा पानी के समीप पैर फिसलने से चट्टानी क्षेत्र में खाई में जा गिरा। सूचना पर भीमबली में तैनात पुलिस जवान व डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक को रेस्क्यू कर रास्ते लाया गया। जहां से उसे गौरीकुंड भेजा गया। युवक के पैरों पर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें