फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे से फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

Sat, 07 May 2016 09:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अगस्त्यमुनि (रुद्रप्रयाग)
विज्ञापन
फांसी - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
ग्राम पंचायत भटवाड़ी-सुनार निवासी वीरबल सिंह (38) पुत्र नंदन सिंह ने अपने घर में कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वीरबल सिंह सुबह काफी देर तक जब अपने कमरे से बाहर नहीं आया। परिजनों ने दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर उन्होंने अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दी गई। थाना अगस्त्यमुनि से एआई नरेंद्र सिंह रावत मय पुलिस मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर कमरे में लगे सिलिंग फैन पर रस्सी से वीरबल सिंह लटका हुआ मिला। शव को नीचे उतारकर पंचायतनामा भरा गया। एसआई  रावत ने परिजनों का हवाला देते हुए बताया कि मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। उसकी चंद्रापुरी में दुकान भी थी। इधर, दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद पैतृक घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें