फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: भजन और जागरों से की माता की अराधना

Tue, 05 May 2026 06:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
चोपता। तल्ला नागपुर क्षेत्र के तुंगेश्वर मंदिर फलासी की आराध्य देवी मां चंडिका की बन्याथ महायज्ञ में नौ कुंडीय महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंगलवार को विशेष अनुष्ठानों के साथ हवन कुंड में घी और जड़ी-बूटियों की आहुतियां दी गईं। श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े होकर यज्ञ कुंड की परिक्रमा कर रहे हैं और जय मां चंडिका के जयघोष कर रहे हैं। कार्यक्रम में महिलाएं भजनों और जागरों से माता की आराधना कर रही हैं। ढोल-दमाऊं की थाप पर भक्तों ने नृत्य किया। इस अवसर पर गीतकार व गायक ओम प्रकाश सेमवाल ने मां चंडीका की बन्याथ पर आधारित गीत गाए। इस अवसर पर पंचकोटी मंदिर समिति के अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह बर्त्वाल, संरक्षक कल्याण सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष यशवंत सिंह नेगी, पंडित जगदंबा प्रसाद बेंजवाल, प्रधान फलासी हेमा नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें