फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: स्वगणना प्रशिक्षण पर हुई कार्यशाला

Tue, 24 Nov 2026 06:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत स्वगणना को लेकर सोमवार को गंगाधर मैठाणी राजकीय महाविद्यालय विद्यापीठ में प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पंकज भट्ट व प्रदीप कुमार बगवाड़ी ने उपस्थित प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं को स्वगणना की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने स्वगणना के उद्देश्य, इसकी उपयोगिता तथा निर्धारित प्रक्रिया के बारे में बताया और प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. योगिशा, हितेंद्र शर्मा, डॉ. मो. शादाब आलम, डॉ. गंगा राम वैश्विक, डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र, डॉ. मनोरम मित्रा, मुकेश प्रसाद भट्ट, दीपक राणा, लाखीराम योगेश राणा व छात्र-छात्राओं ने कार्यशाला में प्रतिभाग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें