फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा पर हुई कार्यशाला

Thu, 27 Nov 2025 06:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विकास भवन सभागार में कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम, निषेध एवं निवारण अधिनियम 2013 विषय पर एक विशेष कार्यशाला हुई। प्राधिकरण सचिव पायल सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और संवेदनशील कार्यस्थल वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार का यौन उत्पीड़न एक दंडनीय अपराध है और इसके विरुद्ध शिकायत करना महिलाओं का वैधानिक अधिकार है। इस दौरान पीएलवी टीम की ओर से विषय से संबंधित एक जागरूकता नुक्कड़ नाटक किया गया जिसमें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के रूप, शिकायत प्रक्रिया तथा उपलब्ध कानूनी सहायता को सरल और समझने योग्य तरीके से दिखाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें