फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: वन्य जीवों संग सह-अस्तित्व विषय पर हुई कार्यशाला

Fri, 23 Jan 2026 05:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली। रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के अंतर्गत उत्तरी और दक्षिणी जखोली रेंज में वन्य जीवों संग सह-अस्तित्व विषय पर कार्यशाला हुई। इस दौरान विशेषज्ञों ने वन, वन्य जीव और मानव के बीच के अटूट संबंध को रेखांकित करते हुए बताया कि प्रकृति के संतुलन के लिए इन तीनों का सामंजस्य अनिवार्य है। मुख्य वक्ता एवं तितली ट्रस्ट के वन्य जीव विशेषज्ञ राजेश भट्ट ने कहा कि मानव जीवन का अस्तित्व तभी तक सुरक्षित है जब तक हम वन्य जीवों के साथ सह-अस्तित्व की भावना से रहना नहीं सीख लेते। कार्यशाला में दोनों रेंजों के वन क्षेत्राधिकारी दक्षिणी रेंज हरीश थपलियाल व उत्तरी जखोली रेंज के सुरेंद्र सिंह, विभागीय कर्मचारियों के अलावा एचएनबी गढ़वाल विवि के वानिकी विभाग के छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया। इस दौरान विभिन्न वन पंचायतों के सरपंच भूपेंद्र कुमार, सतीश रतूड़ी, जयकृष्ण नौटियाल, भगवान सिंह और लक्ष्मण सिंह भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें