रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की केंद्रीय कार्यकारिणी के विस्तार के लिए जिले के कई कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। संगठन की ओर से की गई नई नियुक्तियों में जिले के देवेंद्र चमोली को केंद्रीय महामंत्री, बलबीर चौधरी को केंद्रीय मंत्री, विष्णुकांत शुक्ला को केंद्रीय संगठन मंत्री तथा जितार सिंह जगवान को केंद्रीय प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया है। संवाद