फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन का कार्य बहिष्कार जारी है। इस दौरान कर्मियों ने शासन व विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। संगठन के जिलाध्यक्ष विपिन सेमवाल के नेतृत्व में हड़ताली कर्मियों ने कहा कि मांगों को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। पूर्व में भी आंदोलन किया गया था, तब सरकार ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने हरियाणा की तर्ज पर ग्रेड वेतनमान का लाभ देने, पर्वतीय राज्य असम की भांति 60 वर्ष तक सेवा का लाभ देने, आउटसोर्स से की जा रही नियुक्ति प्रक्रिया को खत्म करने और वर्तमान में आउटसोर्स से तैनात कर्मियों को राज्य एवं जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से समायोजित करने की मांग की। इस मौके पर विपिन खन्ना, कलम सिंह, अनुपम रावत, डा. साकिब हुसैन, डा. मनवर रावत, दीपक नौटियाल, विजय कुमार, नागेश्वर प्रसाद, मुकेश बगवाड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें