फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: शराब बंदी के लिए रामपुर में महिलाओं ने निकाली रैली

Sat, 11 Apr 2026 07:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
रामपुर बाजार में शराब बंदी के लिए जागरूकता रैली निकालती महिलाएं। स्रोत संगठन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। अवैध शराब की बिक्री को लेकर केदारघाटी के रामपुर में शनिवार को महिलाओं ने रैली निकालकर आक्रोश जताया। महिलाओं ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री बंद नहीं हो रही है। गांवों तक शराब पहुंच रही है जिससे घरों में महिलाएं परेशान हैं। महिलाओं ने न्यालसू व सीतापुर के मुख्य बाजार रामपुर में जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए कोतवाली सोनप्रयाग में पत्र दे चुके हैं। ग्राम प्रधान न्यालसू बबीता देवी ने कहा कि गांव में पूर्व में बैठक कर शादी व अन्य आयोजनों में पूर्ण शराबबंदी की जा चुकी है। अब महिलाओं ने नशामुक्त गांव बनाने के लिए रैली निकाली है। इस दौरान अशोक सेमवाल, महिला मंगल दल अध्यक्ष संध्या देवी, प्रमिला देवी, बबीता देवी, लीला देवी, ललीता देवी, रूक्मणी देवी, नीमा देवी, अनिता देवी आदि महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें