गुप्तकाशी। केदारघाटी में नशे के विरुद्ध लगातार हो रहे विरोध के क्रम में मंगलवार को महिलाओं ने विशाल रैली निकालकर जन जागरूकता फैलाई। यह रैली विश्वनाथ मंदिर से हनुमान मंदिर तक निकाली गई। इसमें क्षेत्र के बुद्धिजीवी वर्ग और महिलाओं का जन समूह शामिल हुआ। रैली का नेतृत्व सभासद गौरव रावत, महिला मंगल अध्यक्ष सुमन राणा ने किया। संवाद