ऊखीमठ। अवैध शराब तस्करी के विरोध में पंचगाई क्षेत्र की महिलाओं ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय ऊखीमठ में प्रदर्शन किया। महिलाओं ने एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजकर अवैध शराब पर रोक लगाने की मांग की। डंगवाड़ी, चुन्नी मंगोली, भटवाड़ी, बंजपानी, किमाणा और गांधीनगर समेत कई गांवों की महिलाएं पहले ऊखीमठ बाजार में एकत्रित हुईं और फिर नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचीं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि ऊखीमठ बाजार और आसपास के क्षेत्रों में अवैध शराब की तस्करी धड़ल्ले से हो रही है जिससे गांव और शहर का माहौल बिगड़ रहा है। महिलाओं ने चेतावनी दी यदि जल्द अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश नहीं लगाया गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगी। इस अवसर पर सभासद सरला देवी, पूजा देवी, प्रधान सुलेखा देवी, ममंद अध्यक्ष भुवनेश्वरी त्रिवेदी, कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेदी, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, पूर्व नपं अध्यक्ष विजय राणा, दलवीर सिंह रावत, आयुष नौटियाल समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद