फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: फाटा में हिंदू सम्मेलन में उमड़ीं महिलाएं

Wed, 18 Feb 2026 07:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। केदारघाटी के फाटा में बुधवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही और जल कलश यात्रा निकाल कर समाज में एकता ,सांस्कृतिक जागरूकता तथा सनातन के संरक्षण का संदेश दिया गया। सनातन मंच फाटा द्वारा आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु, धर्माचार्य, वेदाचार्य, युवा एवं महिलाएं एवं नौनिहाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सह प्रांत प्रचारक चंद्र शेखर ने कहा कि धर्म संस्कृति और परम्पराओं को सहेजना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने युवाओं को नशामुक्ति , सामाजिक सरसता एवं राष्ट्र हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वाहन किया है। कार्यक्रम अतिथि के तौर पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल भी पहुंची। इस अवसर पर महंत शिवानंद गिरी जी, देवगिरि जी महाराज महाराज, जिला पंचायत सदस्य त्रियुगीनारायण अमित मैखंडी, ग्राम प्रधान रविग्राम रामेश्वर जमलोकी, क्षेत्र पंचायत सदस्य जामू आरती देवी, खड़िया योगिता देवी, प्रधान शेरसी वीरेंद्र नौटियाल, लक्ष्मण बिष्ट, सुभाष रावत सहित महिलाएं एवं युवा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें