शांतिपुरी की मृतका रामरति देवी।
- फोटो : RUDRAPUR
शांतिपुरी। क्षेत्र के शांतिपुरी नंबर 6 के शिवपुरी में अपने खेत में घास काट रही रामरति देवी (55) को सांप ने डस लिया। महिला शोर मचाने के बाद खेत में ही बेहोश हो गई। खेत के आसपास काम कर रहीं अन्य महिलाओं ने इसकी सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजन महिला को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में ले गए लेेकिन वहां रामरति देवी को मृत घोषित कर दिया गया। परिजन उसे बिलासपुर भी ले गए लेकिन उनको निराशा हाथ लगी।