फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों के हमले से घायल महिला एम्स में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बंदरों के हमले से गंभीर रूप से घायल महिला को एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम को विनीता देवी (32) अपने घर के समीप खेतों में काम कर रही थी। इस दौरान वहां पांच-छह बंदरों ने महिला पर हमला कर दिया। बंदरों के काटने से घबराई महिला अपने को बचाने के लिए दूसरे खेत में कूद गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन व अन्य लोग मौके पर पहुंचे और घायल को गुप्तकाशी अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग रेफर कर दिया। यहां से महिला को बेस अस्पताल श्रीनगर और वहां से एम्स रेफर किया गया। एम्स के पीआरओ हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि महिला के सिर पर गहरी चोट है। इधर, ग्राम प्रधान प्रेम सिंह नेगी का कहना कि बंदरों की दहशत से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मंदिर मार्ग सहित अन्य स्थानों पर बंदर आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें