फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: पहाड़ी से गिरकर महिला की मौत, घास काटने गई थी

Tue, 10 Feb 2026 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी से गिरकर महिला की मौत, घास काटने गई थी
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। रामपुर क्षेत्र में पहाड़ी ढलान में घास काटने गई एक महिला की गिरने से मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह की है जब महिला गीता देवी घास के लिए पहाड़ी ढलान पर गई थी। अचानक पांव फिसलने से महिला गहरी खाई में जा गिरी और उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार करीब 10:25 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष को घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और महिला को खाई से निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन रजवार ने बताया कि मृतका की पहचान गीता देवी पत्नी गजपाल सिंह के रूप में हुई है। महिला न्यालसू गांव की रहने वाली थी। घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए निजी वाहन से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा दिया गया, जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें