फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास लेकर लौट रही महिला गदेरे में बही, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। जंगल से घास लेकर लौट रही एक महिला की पैर फिसलने से बरसाती गदेरे में बहने से दर्दनाक मौत हो गई। शनिवार को बसुकेदार तहसील के डांगी-पठालीधार गांव निवासी फूलदेई देवी (36) पत्नी जीतसिंह राणा गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल घास लेने गई थी। सुबह आठ बजे के करीब घास लेकर लौटते समय रास्ते में नैनी गधेरे को पार करते हुए महिला का पैर फिसल गया, जिससे व पीठ पर घास का बोझ होने के कारण संभल नहीं पाई और तेज बहाव में बह गई। साथ ही अन्य महिलाओं के द्वारा घटना की जानकारी गांव दी गई, जिस पर परिजन व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लेकिन तब, तब महिला की मौत हो चुकी थी। शव घटनास्थल से लगभग 100 मीटर आगे गदेरे किनारे मिला। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ एवं पुलिस टीम द्वारा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें