फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: जिला अस्पताल में भर्ती महिला ने किया योग, दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग के मेडिसिन वार्ड में भर्ती करीब 60 वर्षीय महिला मरीज ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि योग स्वास्थ्य लाभ और मानसिक मजबूती का प्रभावी माध्यम है। इस अवसर पर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने भी योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नियमित योग शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। चिकित्सक डॉ महेश जोशी ने कहा कि दवाओं के साथ योग का समन्वय समग्र स्वास्थ्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने लोगों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें