रुद्रपुर में आरएफसी क्रय केंद्र पर किसानों की बाट जोहते कर्मचारीl
- फोटो : AMAR UJALA
रुद्रपुरl ऊधमसिंह नगर में लॉकडाउन के कारण मजदूर न मिलने से गेहूं कटाई प्रभावित रही। यही वजह है कि गेहूं की खरीद भी बेहद धीमी गति से चल रही है l जिले में सहकारिता, यूसीएफ, आरएफसी, नेफेड के 133 क्रय केंद खुले हैं , लेकिन अभी तक गेहूं सरकारी खरीद करीब 11 हजार क्विंटल ही हो सकी है l अभी भी करीब 60 फीसदी केंद्रों पर खरीद शून्य है l जिले में अधिकांश किसान अपना गेहूं नगद भुगतान के लिए सीड प्लांटों में बेच रहे हैं l किसानों का कहना है कि सरकारी क्रय केंद्रों पर जल्द भुगतान न होने की समस्या है l इस संबंध में आरएफसी कुमाऊं ललित मोहन रयाल ने बताया कि गेहूं खरीद में जल्द तेजी आने की संभावना है l