फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय नगर खेड़ा में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर शुरू

विज्ञापन
रुद्रपुर में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का शुभारंभ करते विधायक। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस पर रुद्रपुर के संजय नगर खेड़ा की जनता को सौगात देते हुए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का शुभारंभ किया गया। विधायक राजकुमार ठुकराल ने फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया। सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल ने कहा कि केंद्र खुलने से क्षेत्र की जनता को अब प्रत्येक छोटी बीमारी के लिए जिला अस्पताल में नहीं आना पड़ेगा। केंद्र में गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, रक्त की जांच, टीकाकरण, मधुमेह, ब्लड प्रेशर आदि की जांच और दवा वितरण किया जाएगा। वहां एसीएमओ डॉ. उदयशंकर, एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक, डॉ. कुलदीप मर्तोलिया, डीएस भंडारी, राघवेंद्र रावत, आनंद प्रकाश खंडूरी, दीपा जोशी, अभिषेक शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें