गुप्तकाशी। कालीमठ की भगवती मां काली की द्वितीय चरण की देवयात्रा के पांचवें दिन भक्तों ने माता की डोली की पूजा-अर्चना की। ल्वारा गांव से नमोली और पसालत होते हुए लमगौण्डी रात्रि प्रवास के लिए निकली। देवयात्रा का नमोली गांव पहुंचने पर महिलाओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर देवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष लखपत राणा पं. वाचस्पति सेमवाल आदि उपस्थित रहे। संवाद