फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य आरक्षी व आरक्षी के लिए साप्ताहिक अवकाश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में पुलिस विभाग द्वारा मुख्य आरक्षी व आरक्षी के लिए साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर यह व्यवस्था लागू की गई है। बताया कि पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान कई बार तनाव व दबाव का सामना करना पड़ता है। ऐसे में वे पूरे मनोयोग से कार्य नहीं कर पाते हैं, इसलिए मुख्य आरक्षी व आरक्षी को साप्ताहिक अवकाश की सुविधा दी गई है। उन्होंने सभी चौकी/थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि जिले में कानून व शांति व्यवस्था को बनाने के लिए कार्मिकों की ड्यूटी का समय बढ़ाया भी जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें